डग: डग थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से सौतेले पिता ने 4 माह तक किया दुष्कर्म, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
Dug, Jhalawar | Mar 3, 2024 डग क्षेत्र में सौतेले पिता को नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने पर पॉक्सो कोर्ट के जज ने शनिवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। विशिष्ट लोक अभियोजक रामहेतार गुर्जर ने बताया कि पॉक्सो कोर्ट के विशेष जज बृजेश पवार ने आरोपी पिता को दोषी पाए जाने पर सजा सुनाई है। बता दें कि पीड़िता ने दादी के साथ थाने में जाकर आरोपी सौतेले पिता पर मामला दर्ज कराया था।