निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेजी से जारी है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि जनपद के लगभग 2.42 लाख मतदाताओं में से करीब 90 प्रतिशत का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। यह अभियान 7 जुलाई 2026 तक चलेगा। बूथ लेवल अधिकारियों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 जुलाई से दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू होगी, जिससे मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन बनाया जा सके।
#Uttarakhand #उत्तराखंड #UttarKashi #उत्तरकाशी