जहानाबाद के रतनी फरीदपुर स्थित गुलाबगंज बाजार में बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने करीब 5 लाख रुपये की संपत्ति उड़ा ली। मकान मालकिन रीना देवी को सुबह ग्रामीणों ने ताला टूटने की सूचना दी। मौके पर सामान बिखरा मिला और जेवर, नकदी सहित कीमती सामान गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।