बेतिया SSP कुमार गौतम ने शनिवार को जिले के नवलपुर, मनुआपुल और योगापट्टी थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, मालखाना, हाजत, अपराध एवं आगंतुक पंजी, अभिलेखों के संधारण, सीसीटीवी व्यवस्था तथा साफ-सफाई की स्थिति का गहन जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। SSP ने सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को आम नागरिकों के साथ विनम्र, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही थाना परिसर में स्वच्छता, अनुशासन और बेहतर कार्य संस्कृति बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उपलब्ध अभिलेखों और व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक कमियों को दूर करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर सदर-1 एवं सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) बेतिया, नवलपुर, मनुआपुल और योगापट्टी थानों के थानाध्यक्ष सहित संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। एसपी के इस औचक निरीक्षण से पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश गया।
#champaran24news #viralreelschallenge #districtadministrationwestchamparan #viralvideochallenge #CMBihar #samratchoudhary #BreakingNews
Bettiah, West Champaran | Jul 18, 2026