पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी सोलन द्वारा उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया व उनके बताये गये मार्ग पर चलने का प्रण लिया ।
शहरी कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने बताया कि राजीव गांधी तकनीक क्रांति के मसीहा रहे । जिन्होंने कंप्यूटर युग व संचार की षुरूवात कर देश को एक नई दिशा दी थी ।
Solan, Solan | Aug 20, 2026