भीलवाड़ा: फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम ने सख्ती दिखाई, कोचिंग संस्थानों, शोरूम और रेस्टोरेंट को किया सीज
भीलवाड़ा = लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। शहर में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ नगर निगम ने लगातार दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक कोचिंग संस्थानों, शोरूम और रेस्टोरेंट को सीज कर दिया,