जहानाबाद: जहानाबाद में गन्ना विक्रेता के ठेले से टकराकर कार गड्ढे में गिरी, युवक हुआ घायल
जहानाबाद विशुनगंज निवासी अंकेश कुमार अपने दोस्तों के साथ कार से एरोड्रम जा रहे थे। शांति नगर कुटिया के पास गाड़ी एक गन्ना के ठेले से टकराकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में अंकेश घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए रविवार शाम करीब 5 बजे पटना PMCH रेफर कर दिया गया।