उत्तरकाशी के यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रौन्तल स्थित भगवान नागराजा मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने सहभागिता की। विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। समारोह के दौरान मंत्री का स्वागत किया गया और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए मंदिर समिति और सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।