अरवल: अरवल कार्यालय में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई का दिया आश्वासन
Arwal, Arwal | Jul 31, 2025 गुरुवार दोपहर1:00 बजे अरवल स्थित अनुमंडल पुलिस कार्यालय में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कीर्ति कमल ने आम जनता एवं परिवादियों की समस्याएं सुनीं। इस जनसुनवाई कार्यक्रम में नागरिकों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारियों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।