चूरू: राज्य बजट से चूरू को बड़ी सौगात की उम्मीद, विधायक हरलाल सहारण ने साइंस म्यूजियम और पशु मेडिकल कॉलेज की की मांग
Churu, Churu | Feb 3, 2026 राजस्थान सरकार का बजट 11 फरवरी को पेश किया जाएगा। बजट से पहले चूरू विधायक हरलाल सहारण ने चूरू के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले बजट में चूरू को साइंस म्यूजियम और पशु मेडिकल कॉलेज जैसी बड़ी सौगात मिलने की पूरी उम्मीद है।