चूरू: रामपूराबास क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से घायल युवक का काटना पड़ा पैर, सदर थाना में मुकदमा दर्ज
Churu, Churu | Feb 3, 2026 चूरू के रामपूराबास क्षेत्र में लापरवाही से चल रही पिकअप की टक्कर से घायल एक युवक का इलाज के दौरान दाहिना पैर काटना पड़ा। इस हादसे के सम्बंध में सदर थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है। सदर थाना पुलिस से मंगलवार शाम 7 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार रामपुरा बास के नोरंगराम ने सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई।