चूरू: जिले के 21 पुलिस थानों की कार्यप्रणाली की होगी सघन समीक्षा, फरवरी में हर दो दिन में एक थाने का एसपी करेंगे औचक निरीक्षण
Churu, Churu | Feb 3, 2026 चूरू जिले के सभी 21 पुलिस थानों की कार्यप्रणाली की फरवरी माह में सघन समीक्षा की जाएगी। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा हर दो दिन में कम से कम एक पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण का उद्देश्य थानों के कामकाज को बेहतर बनाना और आमजन को अधिक सुविधाजनक पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है।