चूरू: गांव गाजसर में कुंड में गिरने से मजदूर की हुई मौत, सदर पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Feb 3, 2026 चूरू के सदर थाना क्षेत्र के गाजसर गांव की रोही में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की कुंड में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। किशनगढ़ हाल गाजसर निवासी 25 वर्षीय कुलदीप राव ने इस सम्बंध में रिपोर्ट दी।