जमुई: चौरा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को मारी टक्कर, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | May 8, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के चौरा के पास शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे सड़क किनारे खड़े मो. निशार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया और घायल को इलाज के लिए फौरन सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है।