गांगड़तलाई: रोहनवाड़ी में दो बाइकों की भिड़ंत में दो भाइयों सहित तीन की हुई मौत, वे शादी समारोह में जा रहे थे
सल्लोपाट थाना क्षेत्र के रोहनवाड़ी गांव में देर रात दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। खरसाणा रोड पर देर रात दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइकों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सवार दूर जा गिरे। हादसा इतना भयावह था कि मृतकों के चेहरे तक पहचान में नहीं आ रहे थे।