मानिकपुर: शराब पीने से मना करने पर पति-पत्नी के बीच हुई झड़प, पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति पर की कार्रवाई
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में रविवार सुबह 11 बजे घरेलू विवाद का मामला सामने आया। शराब के नशे में घर पहुंचे बलकेश ने बच्चों और पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पत्नी किसी तरह बच्चों को लेकर भागी और थाने पहुंचकर शिकायत दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 170, 135, 126 बीएनएसएस में कार्रवाई की है ।