Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
Firozabad
image
image
image

अररिया, 15 जुलाई 2026 जिलाधिकारी ने जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत चकई पंचायत का किया निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने आज जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत चकई ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत में पदस्थापित कर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने पंचायत भवन में उपलब्ध विभिन्न अभिलेखों एवं पंजीयों की भी जांच की। उन्होंने अभिलेखों के संधारण, अद्यतन प्रविष्टियों तथा पंचायत कार्यालय व्यवस्था का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी पंजीयों का नियमित संधारण सुनिश्चित करने तथा कार्यालयीय कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने पर निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत स्तर पर नियमित निरीक्षण का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आकलन करना तथा आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने पंचायत भवन में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। बैठक में उन्होंने पंचायत स्तर पर संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रशासन अररिया Information & Public Relations Department, Government of Bihar

4 views | Araria, Bihar | Jul 15, 2026

MORE NEWS

अररिया, 15 जुलाई 2026 जिलाधिकारी ने जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत चकई पंचायत का किया निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने आज जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत चकई ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत में पदस्थापित कर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने पंचायत भवन में उपलब्ध विभिन्न अभिलेखों एवं पंजीयों की भी जांच की। उन्होंने अभिलेखों के संधारण, अद्यतन प्रविष्टियों तथा पंचायत कार्यालय व्यवस्था का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी पंजीयों का नियमित संधारण सुनिश्चित करने तथा कार्यालयीय कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने पर निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत स्तर पर नियमित निरीक्षण का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आकलन करना तथा आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने पंचायत भवन में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। बैठक में उन्होंने पंचायत स्तर पर संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रशासन अररिया Information & Public Relations Department, Government of Bihar - Araria News