राजाखेड़ा: NH-44 पर 5 किमी जाम, गहरे गड्ढों में फंसे वाहन और एम्बुलेंस, घंटों परेशान रहे लोग
मनिया। नेशनल हाईवे 44 पर रविवार सुबह बने गहरे गड्ढों के कारण 7 बजे शुरू हुआ जाम दोपहर तक विकराल हो गया। सुआ का बाग से सियापुरा मोड़ तक 5 किलोमीटर तक दोनों ओर यातायात ठप रहा। बीच हाईवे पर गड्ढों में ट्रक खराब होने से कई भारी वाहन, कारें और टेम्पो फंस गए।