NH 27 पर बुधा कला पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों बाइक से मजदूरी के लिए जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।