हनुमानगढ़: भारत माला टोल नाके पर नाकाबंदी के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने ट्रक में लदी ₹50 लाख की अंग्रेजी शराब की बरामद
आबकारी विभाग ने विशेष अभियान के दौरान शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा। बरामद शराब की अनुमानित कीमत पचास लाख रुपए है। मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब बरामद कर मौके से ट्रक चालक रमेश कुमार को गिरफ्तार कर शराब परिवहन में इस्तेमाल ट्रक जब्त किया।