एकंगरसराय: पार्थू गांव में जलती चिता से पुलिस ने शव के अवशेष बरामद किए, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पर हत्या का आरोप
एकंगरसराय थाना क्षेत्र के पार्थू गांव में 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने श्मशान घाट पहुंचकर जलती चिता को बुझाया और शव के बचे हुए अवशेष व राख को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है।