टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में जागरूकता अभियान पर मीटिंग, एसपी रहे मौजूद
टीकमगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में जागरूकता अभियान की जानकारी देने हेतु एक मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया। बताया गया कि उक्त मीटिंग में उपस्थित सदस्यों को टीकमगढ़ पुलिस द्वारा महिलाओं कि सुरक्षा सम्मान स्वतंत्रता हेतु एक वृहद स्तर पर चलाए जाने वाले जागरूकता अभियान की जानकारी दी गई।