माकड़ोन: गोलवा टोल के पास चाय पीते समय अनियंत्रित ट्रक फोरलेन पार कर खंती में जा गिरा
Makdon, Ujjain | Aug 21, 2026 शुक्रवार दोपहर 2 बजे मुंबई नेशनल हाईवे पर गोलवा टोल टैक्स के पास एक बड़ा हादसा टल गया। एक ट्रक चालक ढाबे पर चाय पीने उतरा था। इसी दौरान ट्रक अचानक खुद चल पड़ा, फोरलेन रोड क्रॉस की और सड़क किनारे खंती में जा गिरा। समय रहते लोगों ने देख लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।"