लखीसराय: नया बाजार जमुई मोड़ के समीप कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का फूंका पुतला
लखीसराय शहर के नया बाजार जमुई मोड़ के समीप गुरुवार की दोपहर 1:10 पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर हुए कथित लाठी चार्ज को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों की शांतिपूर्ण आवाज को बल प्रयोग से दबाने का प्रयास किया गया।