सादाबाद: गांव खोंडा में संदिग्ध परिस्थिति में गर्भवती महिला की मौत, मायके पक्ष ने ससुराल पर हत्या का लगाया आरोप
जनपद हाथरस की सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव खोंडा में एक गर्भवती महिला पूजा पत्नी धर्मेंद्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर महिला की हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।