गोपालगंज: अरविंद यादव हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग, सांसद ने परिजनों को दी सांत्वना
शिक्षक अरविन्द यादव की हत्याकांड की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। उक्त बातें रविवार को पूर्णिया के सांसद व जन अधिकार पार्टी के संयोजक राजेश रंजन ऊर्फ पप्पू यादव ने श्यामपुर में कहीं। वह उचकागांव के प्रखंड प्रमुख विश्वजीत यादव के पिता व मृत शिक्षक अरविन्द यादव के परिजनों से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। रविवार को शाम 5 बजे दी जानकारी।