गोपालगंज: बलथरी चेक पोस्ट सहित अन्य स्थानों से शराब तस्करी के आरोप में 3 युवकों को किया गया गिरफ्तार, कोर्ट में किया गया पेश
जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट सहित अन्य जगहों से शराब तस्करी करने के आरोप में उत्पाद विभाग ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया। इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने दी।