गोपालगंज: पूर्व मुखिया अरविंद यादव हत्याकांड में शूटर और लाइनर गिरफ्तार, शूटर को लगी गोली: एसपी अवधेश
शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में एसपी अवधेश दीक्षित ने रविवार की दोपहर तीन बजे प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि झिरवा पंचायत के मुखिया अरविंद यादव की बीते 10 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि शार्प शूटर व लाइनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।