गोपालगंज: गोपालगंज पुलिस के नाम पर साइबर अपराधी मांग रहे पैसे, एसपी अवधेश दीक्षित ने दी सूचना
गोपालगंज पुलिस के नाम पर साइबर अपराधी किस से नाम हटाने तथा विभिन्न प्रकार के हथकंडे अपना कर लोगों से पैसे की ठगी का प्रयास कर रहे हैं। इससे लोगों को बचाना है और सतर्क रहना है साथ पैसे की डिमांड होने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देनी है। इसकी जानकारी कलेक्टरेट परिसर में एसपी अवधेश दीक्षित ने प्रेस वार्ता के दौरान रविवार के दोपहर 3:20 पर दी।