Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
Sambalpur
image
image

भाजपा प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा के बड़े भाई की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए रविंद्र कुमार इमामगंज (गया)। इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोचया में बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री धनराज शर्मा के पूज्य बड़े भाई की पावन स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं श्राद्धकर्म का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, शुभचिंतक एवं स्थानीय लोग उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में भाजपा गया जिला पूर्वी के कार्यसमिति सदस्य, बीस सूत्री सदस्य एवं अतरी मंडल प्रभारी रविंद्र कुमार भी शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। रविंद्र कुमार ने कहा कि ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। श्रद्धांजलि सभा का समापन दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना एवं दो मिनट का मौन रखकर किया गया।

Khizirsarai, Gaya | Jul 3, 2026

MORE NEWS