सिमडेगा: विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित
सिमडेगा। मंगलवार सुबह 11 बजे उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सत्यापन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 को होगा।