तरबगंज: बिशनपुर में ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
बिशनपुर निवासी बब्बू तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि रात्रि में गेहूं की 2:30 बजे सिंचाई कर रहे थे, ट्रैक्टर की बैटरी खोल कर ले जा रहे चोर को ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाया और दौड़ाकर पकड़ लिया। उन्होंने डायल 112 पर सूचना दिया,सूचना पर पहुंची पुलिस टीम थाने पर सूचना देने की बात कहा तब उन्होंने ट्रैक्टर की बैटरी व चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया ।