मोहनलालगंज: नगराम में पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी
अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से नगराम थाना पुलिस ने क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मुख्य मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान वाहन चालकों के दस्तावेज और वाहनों की जांच की गई।