प्रतापगढ़: जैतीपुर निवासी युवक के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए ₹95,000, एसपी से की गई शिकायत
जैतीपुर निवासी विजय कुमार साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनका आरोप है कि मोबाइल अचानक फॉर्मेट होने के बाद खाते से यूपीआई के जरिए 95 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। रविवार की शाम 6:30 बजे पीड़ित मेंकराते पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर से कार्रवाई और धनराशि वापस दिलाने जाने की मांग की है। एसपी प्रतापगढ़ ने साइबर सेल को मामले की जां