मुंगावली: मुंगावली में एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज़, 24 सत्रों में हुआ टीकाकरण
मुंगावली विकासखंड में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान के तहत 24 विशेष सत्र आयोजित किए गए। जिला प्रशासन ने बुधवार को शाम 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देश और सीएमएचओ डॉ. अलका द्विवेदी के मार्गदर्शन में स्कूलों में किशोरी बालिकाओं को टीके लगाए गए। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जयकृत सिंह राजपूत के निर्देशन में अभियान तेजी से जारी है।