आंवला: आंवला में एसीएमओ ने अर्बन स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, गंदगी मिलने पर स्टाफ को फटकार लगाई
नोडल अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. अजमेर सिंह ने बुधवार को दोपहर तीन बजे आंवला स्थित अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान एसीएमओ ने एएनएम के टीकाकरण कार्य पर संतोष व्यक्त किया। केंद्र पर मानक के अनुसार 16 टीके लगाए जा चुके थे।