बंदगांव प्रखंड की सावनिया पंचायत के कूदाडीह मैदान में सोमवार को विशेष पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता से विकास योजनाओं का खाका तैयार करना था। बैठक की अध्यक्षता मुखिया रजनी पुष्पा मुंडरी ने की।