घाटमपुर: सजेती में ग्राहक सेवा केंद्र से हुई लाखों की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
सजेती में कस्बा स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में रविवार को चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया था।चोरी की घटना को अंजाम देने वाला चोर घटनास्थल के बगल में स्थित बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया।जिसकी फोटो वायरल हो गई।थाना प्रभारी ने मंगलवार दोपहर 2 बजे बताया चोर की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।