नौबतपुर: नौबतपुर में हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
नौबतपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार, 25 अगस्त को रात्रि करीब 11 बजे पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर हत्या के प्रयास की घटना में संलिप्त दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।