बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DM की अध्यक्षता में ग्रामीण कार्य और पथ निर्माण विभाग की हुई समीक्षा, कई निर्देश जारी
कार्यालय कक्ष में डीएम तुषार सिंगला की अध्यक्षता में ग्रामीण कार्य विभाग एवं पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बात की जानकारी बुधवार की दोपहर 3:00 बजे जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई. बैठक के दौरान डीएम ने सभी निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है. इस दौरान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई.