भटेवरा में बाढ़ के पानी में फंसे 15 लोगों को SDRF ने सुरक्षित निकाला
मिर्जापुर। भटेवरा ग्राम में बाढ़ के पानी के चलते राजेंद्र पाण्डेय, रविंद्र पाण्डेय, लवकुश पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, संजय पाण्डेय, जेपी पाण्डेय समेत करीब 15 लोग परिवार सहित फंस गए।
सूचना मिलते ही नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा मौके पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बचाव कार्य में एसडीएम, सीओ सिटी, बीडीओ, पुलिस प्रशासन और ग्रामवासियों का भी सराहनीय सहयोग रहा। सभी के समन्वित प्रयास से राहत एवं बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूरा हुआ। विधायक ने सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों, एसडीआरएफ टीम, पुलिस प्रशासन एवं ग्रामीणों का आभार जताया।