सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में भाजपा कार्यालय पर बोले केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह-BJP नहीं आमजन मानस कह रहा अबकी बार 400 पार
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह शुक्रवार रात सुल्तानपुर पहुंचे। नगर के पयागीपुर में उन्होंने भाजपाइयों की मीटिंग ली। उनके साथ यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी भी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा भारतीय जनता पार्टी नहीं कह रहा अबकी बार 400 पार, बल्कि ये आम जनमानस कह रहा है।