बिजनौर: झालू नहटोर मार्ग पर नांगल जाट गांव के पास आज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Bijnor, Bijnor | Aug 18, 2024 बिजनौर में झालू नहटोर मार्ग पर गांव नांगल जाट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति गांव सियालीपुर कोटला का रहने वाला है। जिला अस्पताल में उसकी हालत चिंताजनक देख हायर सेंटर रेफर किया गया है।