बांका: डीएम ने बाबरचक में बन रहे स्मार्ट विलेज का किया निरीक्षण, कार्यों की प्रगति का लिया जायजा
Banka, Banka | Jan 8, 2025 रजौन प्रखंड के बाबरचक में बन रहे स्मार्ट विलेज का बुधवार की शाम 4 बजे डीएम अंशुल कुमार व एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा के द्वारा निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में डीएम द्वारा सभी विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया व वहां उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारी को कार्य में प्रगति लाते हुए जल्द से जल्द कार्य निष्पादित करने का निर्देश दिया।