बीना: नगर पालिका परिषद में पार्षदों द्वारा सीएमओ कक्ष में तालाबंदी, कर्मचारियों ने काम बंद किया, मामला थाने पहुंचा
Bina, Sagar | Jul 18, 2025 सफाई व्यवस्था से नाराज नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने वार्ड पार्षदों के साथ नगर पालिका अधिकारी के चेंबर में तालाबंदी की थी। जिससे नाराज नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पालिका कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। और पैदल बिना थाने पहुंचे। नगर पालिका कर्मचारियों ने पार्षदों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्रवाई को लेकर बीना थाने में ज्ञापन सोपा।