दाउदनगर: दाउदनगर के सोनतटीय इलाके में बाबा भूतनाथ मंदिर के पास मकर संक्रांति का मेला, हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया
दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों तक मकर संक्रांति मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोनटीय इलाके में स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर के पास मंगलवार सुबह 6:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक मेला लगा। श्रद्धालुओं ने सोन नदी में स्नान करने के बाद मंदिरों में पूजा -अर्चना किया और इसके बाद मेला का आनंद लिया।