दाउदनगर: सोन नदी काली घाट पर होने वाले पतंगोत्सव की तैयारी पूरी, बीडीओ, सीओ एवं मुख्य पार्षद ने आयोजन स्थल का लिया जायजा
मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर दाउदनगर के सोन नदी काली घाट पर होने वाले पतंगोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार की दोपहर 1:00 बजे बीडीओ मो जफर इमाम,सीओ शैलेंद्र कुमार यादव व मुख्य पार्षद अंजली कुमारी ने आयोजन स्थल का जायजा लिया। हो रही तैयारी की जायजा लिया गया। बताया गया कि डीएम समेत जिला एवं अनुमंडल स्तर के कई पदाधिकारी पतंगोत्सव में शामिल होंगे।