दाउदनगर: सोन नदी काली घाट पर मकर संक्रांति महोत्सव मनाया गया, सांसद, डीएम और एसपी ने किया उद्घाटन, हुईं प्रतियोगिताएं
दाउदनगर के सोन नदी काली घाट पर कला संस्कृति एवं युवा विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को मकर संक्रांति महोत्सव मनाया गया। उद्घाटन दोपहर 12:00 बजे काराकाट सांसद राजाराम सिंह औरंगाबाद डीएम श्रीकांत शास्त्री एवं एसपी अंबरीश राहुल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर आसमान में पतंग उड़ाए गए। कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।