दाउदनगर: मखरा पुल के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार 1 युवक की हुई मौत व 1 युवक घायल, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम
मखरा पुल के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना सोमवार के सुबह करीब 7:30 की बताई जाती है। मृतक गोविंद कुमार मखरा गांव का रहने वाला है।घायल मनीष कुमार का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कई घंटे तक सड़क जाम रखा। काफी मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर जाम को हटवाया गया।