सागर नगर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा: बॉयज हॉस्टल और परिसर में चलाया गया सफाई अभियान
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में स्वच्छता उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार की सुबह 11 बजे बीएमसी में समुदायिक भागीदारी एवं श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान के सातवें दिन महाविद्यालय के बॉयज़ हॉस्टल एवं उसके आसपास स्वच्छता कार्य किया गया।